Breaking News

पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पपौरा में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित।

पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पपौरा में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित।

मुख्य अतिथि डॉ. संजय यादव, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी आरबी यादव व ब्रांड एंबेसडर राकेश रौशन रहे उपस्थित।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता 

चहनियां। क्षेत्र के पपौरा स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में गुरुवार को कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट चंदौली के निदेशक डॉ. संजय यादव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी आरबी यादव एवं चंदौली जिले के ब्रांड एंबेसडर राकेश रौशन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. संजय यादव ने कहा कि प्रत्येक छात्र को अपने भविष्य के लक्ष्य के प्रति प्रारंभ से ही जागरूक होना चाहिए। सही समय पर उचित मार्गदर्शन मिलने से छात्र अपने लक्ष्य को स्पष्ट कर सफलता की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

विशिष्ट अतिथि समाजसेवी आरबी यादव ने कहा कि पूर्व में छात्र इंटरमीडिएट के बाद अपने कैरियर के बारे में सोचते थे, लेकिन आज प्राथमिक स्तर पर ही कैरियर मार्गदर्शन दिया जाना सराहनीय पहल है। इससे बच्चों को प्रारंभ से ही दिशा मिलती है।

ब्रांड एंबेसडर राकेश रौशन ने कहा कि वर्तमान समय में हर क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। बच्चों को अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार ही कैरियर का चयन करना चाहिए, ताकि कार्य उन्हें बोझ न लगे। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों पर अपनी पसंद थोपने के बजाय उनकी क्षमता के अनुरूप निर्णय लेने की स्वतंत्रता दें। उन्होंने यह भी कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए भी आज विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अनेक अवसर उपलब्ध हैं।

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य श्याम सुंदर यादव ने किया। इस अवसर पर शिक्षिका नेहा त्रिपाठी, मुकेश खरवार, युवा समाजसेवी साहब लाल यादव, लेखपाल चंदन यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

फोटो: पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पपौरा में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि डॉ. संजय यादव।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …