Breaking News

सहसवान में सोमवीर सिंह सोलंकी बने ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष।

सहसवान में सोमवीर सिंह सोलंकी बने ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष।

सहसवान (बदायूं)। ब्लॉक सहसवान में शनिवार को ग्राम रोजगार सेवक संघ की बैठक ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार सोलंकी ने सोमवीर सिंह सोलंकी को ग्राम रोजगार सेवक संघ का सहसवान ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया।

इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। सोमवीर सिंह सोलंकी को ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री गिरीश यादव, जिला उपाध्यक्ष श्यौराज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी देवपाल सिंह, अनुज कुमार, सुधीर सिंह, सुजीत कुमार, मुकेश यादव, रामविलास, ओमपाल, अनमोल और उपदेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

जैविक खेती के प्रति किसानों को किया जागरूक, विशेषज्ञों ने बताए वैज्ञानिक तरीके।

कृषि विज्ञान केंद्र उझानी में कृषक गोष्ठी एवं जैविक किसान मेले का आयोजन, प्राकृतिक खेती …