Breaking News

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाइयों के तीन नमूने जांच को भेजे।

दरियावगंज में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण, रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। दीपावली पर्व के मद्देनजर मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने और लोगों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापेमार कार्रवाई की। तहसील पटियाली के दरियावगंज स्थित मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खोया, लौज और बर्फी के तीन नमूने संग्रहित किए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

जिलाधिकारी प्रणय सिंह के आदेश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-II कुलदीप सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने यह कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान सुनील स्वीट्स से खोया, बांके बिहारी स्वीट्स से लौज तथा राकेश कुमार एवं मम्मी-पापा स्वीट्स से बर्फी का नमूना लिया गया।

विभाग के अनुसार, नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए विभाग की ओर से निरीक्षण और प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले के सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिए हैं कि खाद्य पदार्थों में रंगों का इस्तेमाल निर्धारित मानकों के अनुसार ही करें। मिठाइयों पर एल्युमिनियम वर्क के बजाय चांदी के वर्क का प्रयोग करें। साथ ही खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण और बिक्री के दौरान स्वच्छता एवं गुणवत्ता के मानकों का पालन सुनिश्चित करें।

विभाग ने चेतावनी दी है कि पुराने या मिलावटी खाद्य पदार्थों का निर्माण अथवा बिक्री कर जनस्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की संबंधित धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Spread the love

Check Also

बहेड़ी के 82 फुटा रोड पर गांजे की कथित बिक्री को लेकर उठे सवाल, जांच की मांग।

युवाओं को नशे से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील, आरोपों की पुष्टि …