Breaking News

पटियाली में नए मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत भरवाए करीब 120 फॉर्म-6

18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए किया जागरूक।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

पटियाली (कासगंज)। विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए 24 अक्टूबर को पटियाली विधानसभा क्षेत्र में पंजीकरण अभियान चलाया गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विभिन्न बूथों पर चले अभियान के दौरान करीब 120 फॉर्म-6 भरवाए गए। अभियान का उद्देश्य 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके ऐसे नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराना था, जिनके नाम अभी तक सूची में दर्ज नहीं हैं।

पटियाली विधानसभा क्षेत्र-102 से समाजवादी पार्टी के दावेदार चाहत मियां की ओर से पिछले करीब दो माह से नए मतदाताओं को सूची में शामिल कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान ऐसे नागरिकों की जानकारी जुटाई गई, जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी थी, लेकिन उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं था। उनके मोबाइल नंबर और मकान संख्या सहित आवश्यक विवरण दर्ज किए गए।

शनिवार को बूथ स्तर पर संबंधित नागरिकों से संपर्क कर उन्हें मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई और फॉर्म-6 भरवाए गए। अभियान के तहत मस्तीपुर, अलीपुर पटियाली, उस्मानपुर, म्याऊं, बंगशनगर, लखापुर, सिकंदरपुर वैश्य, कादरगंज पुख्ता, बरी बगवास, छितेरा, महमूदपुर और नवादा सहित विभिन्न गांवों के बूथों का निरीक्षण किया गया।

अभियान के दौरान नए मतदाताओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व के बारे में भी बताया गया। साथ ही पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की गई, ताकि वे आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

 

 

Spread the love

Check Also

बहेड़ी के 82 फुटा रोड पर गांजे की कथित बिक्री को लेकर उठे सवाल, जांच की मांग।

युवाओं को नशे से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील, आरोपों की पुष्टि …