Breaking News

बदायूं: 7 सितंबर को कचहरी, कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन समेत कई इलाकों में 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, विभाग ने जारी किया शटडाउन।

बदायूं: 7 सितंबर को कचहरी, कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन समेत कई इलाकों में 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, विभाग ने जारी किया शटडाउन।

बदायूं: विद्युत विभाग द्वारा शहर की विद्युत व्यवस्था को बेहतर और सुचारू बनाने के लिए तकनीकी कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते आगामी 7 सितंबर 2026 को कलेक्ट्रेट स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर जरूरी मेंटेनेंस और क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा।

विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विकाश शर्मा ने जानकारी दी है कि उपकेंद्र पर पुराने 5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया 10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाना है। सुरक्षा की दृष्टि से इस कार्य को पूरा करने के लिए रात 1 बजे से सुबह 6 बजे तक (लगभग 5 घंटे) विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति:

शहरी पोषक वन विभाग और गांधी नगर फीडर से जुड़े निम्नलिखित प्रमुख क्षेत्रों की बिजली इस दौरान बंद रहेगी:

  •  कलेक्ट्रेट परिसर एवं कचहरी क्षेत्र
  •  पुलिस लाइन
  •  कृष्णापुरी
  •  शिवपुरम
  •  गांधीनगर
  •  जांलधरी सराय
  •  चित्रांश नगर

विद्युत विभाग ने इस आवश्यक कार्य के दौरान उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए आम जनता से सहयोग की अपील की है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

अमापुर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम से निकला ‘बंशी वाले का डोला’, सपाइयों संग पहुंचे सपा नेता ठाकुर धीरेन्द्र तोमर।

अमापुर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम से निकला ‘बंशी वाले का डोला’, सपाइयों संग पहुंचे …