Breaking News

पटियाली कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक की हृदय गति रुकने से मौत, पुलिस विभाग में शोक।

पटियाली कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक की हृदय गति रुकने से मौत, पुलिस विभाग में शोक।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

पटियाली, कासगंज कोतवाली में तैनात 56 वर्षीय उपनिरीक्षक गया प्रसाद संत का गुरुवार सुबह अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रथम दृष्टया उनकी मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना बताया गया है। गया प्रसाद संत वर्ष 1989 बैच के उपनिरीक्षक थे और मूल रूप से जनपद फिरोजाबाद के प्रहलादपुर गांव के निवासी थे।

उनके निधन से पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक व्याप्त है तथा सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …