Breaking News

कम्पोजिट विद्यालय हृदयपुर में जीवन कौशल गतिविधियों का किया गया अवलोकन।

कम्पोजिट विद्यालय हृदयपुर में जीवन कौशल गतिविधियों का किया गया अवलोकन।

अमित कुमार ओझा, संवाददाता

चहनियां (चंदौली)। नीति आयोग द्वारा संचालित जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत स्टेट हेड फैज़ल सर, खंड शिक्षा अधिकारी चहनिया सुरेंद्र प्रताप सहाय तथा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर निक्की ने कम्पोजिट विद्यालय हृदयपुर में संचालित जीवन कौशल गतिविधियों का अवलोकन किया।

इस अवसर पर स्टेट हेड फैज़ल सर ने कहा कि बच्चों में जीवन कौशल विकसित करने के लिए कराई जाने वाली गतिविधियों का प्रभाव उनके व्यवहार में दिखाई देना चाहिए, तभी कार्यक्रम की वास्तविक सार्थकता सिद्ध होगी। उन्होंने अभिभावकों के समक्ष “मेरी सीख कॉपी” प्रदर्शित कर बच्चों से फीडबैक लेने की बात कही।

खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कुल बाईस सत्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों में जीवन कौशल का समुचित विकास हो सके। वहीं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर निक्की ने कहा कि सुगमकर्ता सभी बच्चों को समान अवसर प्रदान करते हुए उनमें आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और व्यवहारिक कौशल विकसित करने का प्रयास करें।

एआरपी दीपक कुमार केसरी ने टीम को विद्यालय में संचालित जीवन कौशल संबंधी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

अवलोकन के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव, नंद कुमार शर्मा, पूजा सिंह, ब्रजेश कुमार मिश्रा, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, ममता रानी गुप्ता, रूबी सिंह, गौतम लाल, उमा चौबे, प्रदीप कुमार सिंह, रामभजन राम, मंजू देवी, सुशीला देवी, विजय राज रवि सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!