Breaking News

शाहजहांपुर: स्कूल–कॉलेज की छुट्टी के समय मनचलों पर कसेगा शिकंजा, एसपी ने दिए सख्त निर्देश।

स्कूल–कॉलेज की छुट्टी के समय मनचलों पर कसेगा शिकंजा, एसपी ने दिए सख्त निर्देश।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। छात्र–छात्राओं की सुरक्षा एवं भयमुक्त माहौल सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने स्कूल–कॉलेज परिसरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी हाल में स्कूल या कॉलेज के बाहर असामाजिक तत्व नजर न आएं।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि छुट्टी के समय कुछ शोहदे या असामाजिक तत्व जानबूझकर स्कूल–कॉलेज के आसपास घूमते हैं, जिससे छात्राओं को असहजता का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूल–कॉलेज की छुट्टी के समय स्वयं चेकिंग करें।

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ स्थानों पर ठेले या दुकानों पर खड़े होकर कुछ लोग बहाने से समय बिताते हैं। ऐसे मामलों पर भी रोक लगाई जाएगी। एसपी ने कहा कि पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बनेगा और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

पुलिस प्रशासन द्वारा यह कदम छात्राओं को सुरक्षित वातावरण देने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!