Breaking News

लखीमपुर खीरी: सूडा बाजार में फास्ट फूड दुकान से चोरी का खुलासा, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

लखीमपुर खीरी: सूडा बाजार में फास्ट फूड दुकान से चोरी का खुलासा, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

संवाददाता, मोहम्मद कमर 

लखीमपुर खीरी। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौरीफण्टा पुलिस ने फास्ट फूड दुकान से हुई नगदी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की रकम का अधिकांश हिस्सा बरामद कर विधिक कार्रवाई पूरी कर ली है।

गौरीफण्टा थाना क्षेत्र के सूडा बाजार निवासी दुकानदार प्रेम सिंह ने पुलिस को तहरीर दी थी कि 20 जून की रात उनकी दुकान से नकदी से भरा बैग चोरी हो गया है। पीड़ित ने विनीत कुमार नामक युवक पर चोरी का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश तेज कर दी।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी विनीत कुमार पुत्र स्वर्गीय उमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई रकम में से 13,620 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने 18 हजार रुपये चोरी होने की शिकायत की थी, जिसके आधार पर मामले में कानूनी धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक वीर प्रताप सिंह, कांस्टेबल राजीव सिंह तथा महिला कांस्टेबल नाहिद परवीन की मुख्य भूमिका रही। क्षेत्र के व्यापारियों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना की है। पुलिस ने आमजन से यह अपील भी की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!