Breaking News

कासगंज: मामूली विवाद में दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, छह लोग घायल।

मामूली विवाद में दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, छह लोग घायल।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के राजकोल्ड तिराहे के पास रविवार देर शाम मामूली विवाद ने अचानक बड़ा रूप ले लिया। देखते ही देखते दो पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हो गई। इस घटना में दोनों ओर से कुल छह लोग घायल हो गए।

घटना के दौरान रोहित नामक युवक को गोली लगी, जबकि एक युवती शिवानी छर्रे लगने से घायल हो गई। गोली लगने से रोहित की हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रोहित को डॉक्टरों ने अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फायरिंग लाइसेंसी राइफल से की गई, जिससे इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अचानक हुए पथराव और गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए और क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। एएसपी राजेश भारती और सीओ आंचल चौहान ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटनास्थल पर एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो सके। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग दहशत के माहौल में हैं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!