Breaking News

भाजपा सांसद की बहन से मारपीट का वीडियो वायरल, ससुर पर गंभीर आरोप।

भाजपा सांसद की बहन से मारपीट का वीडियो वायरल, ससुर पर गंभीर आरोप।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जिले के सहावर कोतवाली क्षेत्र के रानी अवंतीबाई नगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां फर्रुखाबाद के भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की बहन के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में पीड़िता के ससुर अपनी बहू पर लाठियां बरसाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि नहाते वक्त उसके ससुर और देवर ने छिपकर उसका वीडियो बनाने की कोशिश की। जब इस बात का विरोध किया गया तो ससुर ने उस पर बेरहमी से हमला कर दिया। वायरल वीडियो में मारपीट की तस्वीरें साफ देखी जा सकती हैं, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शादी करीब 17 वर्ष पूर्व सहावर के रानी अवंतीबाई नगर में हुई थी। वह लंबे समय से यहां रह रही है। अब मामला सार्वजनिक होने के बाद पीड़िता ने सहावर कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता का कहना है कि ससुर और उसके लड़के की हरकतों से वह लगातार प्रताड़ित होती रही है, लेकिन इस बार नहाते वक्त वीडियो बनाने और मारपीट की घटना ने उसकी सहनशीलता की हद पार कर दी। उसने प्रशासन से तत्काल न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद आम लोगों में भी आक्रोश का माहौल है और लोग इस तरह की हरकतों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!