Breaking News

कासगंज: लेंटर गिरने से मृत बच्चे के परिजनों से मिलीं सपा प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान, दी आर्थिक मदद।

कासगंज: लेंटर गिरने से मृत बच्चे के परिजनों से मिलीं सपा प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान, दी आर्थिक मदद।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान शनिवार को पटियाली तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क और शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया।

अपने दौरे की शुरुआत में वह करसेना प्राथमिक विद्यालय पहुंचीं, जहां समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव नवनीत यादव के साथ उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों का अभिनंदन किया। इसके बाद वह पटियाली पहुंचीं, जहां कश्यप समाज के एक मकान पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तानाशाही रवैये के कारण एक गरीब परिवार का आशियाना उजड़ गया है, और समाजवादी पार्टी इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

इसके बाद सपा प्रवक्ता कादरगंज पहुंचीं, जहां हाल ही में एक मकान का लेंटर गिरने से हादसे में एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई थी और दो अन्य बच्चे घायल हो गए थे। जाहिदा सुल्तान ने मृतक बच्चे के शोकसंतप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की और आगे भी हरसंभव कानूनी व प्रशासनिक सहयोग दिलाने का पूरा भरोसा दिया।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: आरटीओ राजेश सिंह ने किया एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

शाहजहांपुर: आरटीओ राजेश सिंह ने किया एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश। संवाददाता, …