Breaking News

सपा प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान ने कासगंज में पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, आपदा और बुलडोजर कार्रवाई के पीड़ितों को बंधाया ढांढस।

सपा प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान ने कासगंज में पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, आपदा और बुलडोजर कार्रवाई के पीड़ितों को बंधाया ढांढस।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज: समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान ने पटियाली तहसील क्षेत्र में पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की और जन समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आपदा के शिकार हुए एक परिवार से मिलकर आर्थिक मदद पहुंचाई और प्रशासनिक कार्रवाई से प्रभावित लोगों से भी मुलाकात की।

अपने दौरे की शुरुआत में जाहिदा सुल्तान करसेना प्राथमिक विद्यालय पहुंचीं, जहां सपा प्रदेश सचिव नवनीत यादव भी उनके साथ मौजूद रहे। शिक्षक दिवस के मौके पर उन्होंने स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और शिक्षक वर्ग का आभार जताया।

इसके पश्चात, उन्होंने पटियाली क्षेत्र में हाल ही में कश्यप समाज के मकान पर हुई बुलडोजर कार्रवाई का जिक्र करते हुए सरकार की कार्यशैली पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से एक गरीब परिवार बेघर हो गया है और समाजवादी पार्टी हर परिस्थिति में इस परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

दौरे के अंत में वह कादरगंज पहुंचीं, जहां कुछ दिन पूर्व लेंटर गिरने के हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई थी तथा दो अन्य बच्चे घायल हो गए थे। सपा प्रवक्ता ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया, पीड़ित परिवार को अपनी ओर से आर्थिक सहायता दी और भविष्य में हरसंभव प्रशासनिक व कानूनी मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

दातागंज में आयोजित हुई ‘सामाजिक समरसता संगोष्ठी’, विधायक राजीव कुमार सिंह ने मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजनों के साथ की चर्चा।

दातागंज में आयोजित हुई ‘सामाजिक समरसता संगोष्ठी’, विधायक राजीव कुमार सिंह ने मुस्लिम समाज के …