Breaking News

कासगंज: कोतवाली में 8 घंटे चला धरना, प्रभारी निरीक्षक लाइन हाजिर।

कोतवाली में 8 घंटे चला धरना, प्रभारी निरीक्षक लाइन हाजिर।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। पटियाली कोतवाली परिसर में भाजपा जिलाध्यक्ष व स्थानीय विधायक के नेतृत्व में हुआ धरना प्रदर्शन आखिरकार प्रशासनिक कार्रवाई के बाद समाप्त हो गया। करीब आठ घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली प्रभारी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं से कथित अभद्र व्यवहार किए जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया। धरने में भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा और विधायक हरिओम वर्मा सैकड़ों समर्थकों के साथ मौजूद रहे।

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए एसपी अंकिता शर्मा ने पटियाली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी को लाइन हाजिर कर दिया। यह कार्रवाई डीआईजी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर की गई।

सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक तथा पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।

घटनाक्रम के दौरान कोतवाली परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा, हालांकि बाद में प्रशासनिक पहल से स्थिति सामान्य हो गई।

बाइट- सुशील कुमार, एएसपी, कासगंज। 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …