Breaking News

बलरामपुर: जंगली जानवर के हमले से 25 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत।

जंगली जानवर के हमले से 25 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत।

रिपोर्ट: गुलाम नबी कुरैशी

बलरामपुर। सुहेलवा वन्यजीव अभयारण्य से सटे क्षेत्र में जंगली जानवर के हमले में 25 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना नेपाल सीमा से लगे परशुराम गांव की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंजू देवी नामक महिला सुबह शौच के लिए जंगल की ओर गई थी। इसी दौरान घात लगाए जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि पिछले दो माह में इसी क्षेत्र में जंगली जानवर के हमलों में चार लोगों की जान जा चुकी है। हमलावर जानवर को लेकर संशय बना हुआ है। वन विभाग प्रारंभिक तौर पर इसे तेंदुआ बता रहा है, जबकि कुछ ग्रामीण इसे बाघ होने का दावा कर रहे हैं।

लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, हमलावर जानवर को पकड़ने और प्रभावित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।

मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए क्षेत्र में दीर्घकालिक और ठोस सुरक्षा उपाय आवश्यक हैं, ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा के साथ-साथ वन्यजीवों का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जा सके।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!