Breaking News

कासगंज: पुलिस पर युवक से मारपीट का आरोप, सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने दिए जांच के आदेश।

कासगंज: पुलिस पर युवक से मारपीट का आरोप, सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने दिए जांच के आदेश।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद में पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कोतवाली सदर क्षेत्र के चित्रगुप्त कॉलोनी निवासी एक युवक ने पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का दावा है कि विवाद की शिकायत करने के बजाय पुलिसकर्मी ने उसके साथ घर में घुसकर मारपीट की। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित मुकेश कुमार के अनुसार, 6 जुलाई की रात उनका पड़ोसी हरिशंकर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मामले की सूचना नदरई गेट पुलिस चौकी को दी गई, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। मुकेश कुमार का आरोप है कि जब उन्होंने मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से करने की बात कही, तो नदरई गेट चौकी पर तैनात कांस्टेबल मुकुल चौधरी ने नाराजगी जताई।

पीड़ित का आरोप है कि कांस्टेबल मुकुल चौधरी ने आवेश में आकर उनके घर पर धावा बोल दिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मुकेश कुमार ने बताया कि कांस्टेबल उन्हें जबरन अपने साथ कोतवाली ले गया, जहां उन्हें हवालात में बंद कर दिया गया और उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया।

घटना से व्यथित पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर को मामले की जांच सौंपी है। अब सभी की निगाहें सीओ सदर की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिसके आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की दिशा तय होगी।

बाइट- मुकेश कुमार (पीड़ित)

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!