Breaking News

बरेली/बहेड़ी: कांवड़ यात्रा के लिए यूपी-उत्तराखंड पुलिस का साझा सुरक्षा प्लान, डीजे की ऊंचाई पर रहेगा कड़ा पहरा।

बरेली/बहेड़ी: कांवड़ यात्रा के लिए यूपी-उत्तराखंड पुलिस का साझा सुरक्षा प्लान, डीजे की ऊंचाई पर रहेगा कड़ा पहरा।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली/बहेड़ी। आगामी कांवड़ यात्रा को निर्बाध, शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस ने हाथ मिला लिया है। शुक्रवार को दोनों राज्यों की पुलिस के उच्चाधिकारियों ने बॉर्डर पर एक संयुक्त बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए साझा कार्ययोजना तैयार की है।

संयुक्त निरीक्षण और सुरक्षा रणनीति

बैठक के पश्चात बहेड़ी क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार और सितारगंज क्षेत्राधिकारी उपेंद्र धौनी ने कांवड़ यात्रा मार्ग का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने संभावित भंडारा स्थलों का जायजा लिया और आयोजकों के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का निर्णय लिया गया है।

डीजे की ऊंचाई और व्यवस्था पर सहमति

सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि यात्रा के दौरान बजने वाले डीजे की अधिकतम ऊंचाई 12 फीट तक ही सीमित रहेगी। इसके अलावा, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मार्ग में स्नान, विश्राम, शुद्ध पेयजल और चिकित्सा जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं।

दोनों राज्यों की पुलिस के बीच इस बात पर पूर्ण सहमति बनी है कि यात्रा के दौरान यातायात संचालन और रूट डायवर्जन आपसी समन्वय के साथ किया जाएगा। हर महत्वपूर्ण बिंदु पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दोनों राज्यों की पुलिस संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करेगी। अधिकारियों ने कहा कि यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर लगातार संवाद बना रहेगा ताकि शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

इस महत्वपूर्ण बैठक में बहेड़ी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा, शेरगढ़ थाना प्रभारी राजेश कुमार, किच्छा एसएसओ रवि कुमार, सितारगंज थाना प्रभारी सुंदर राम, शीशगढ़ एसएसआई जितेंद्र कुमार और देवरनिया कोतवाली प्रभारी आशुतोष द्विवेदी सहित दोनों राज्यों के पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!