Breaking News

कासगंज: पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौकश घायल, अवैध हथियार व दो जिंदा बैल बरामद।

पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौकश घायल, अवैध हथियार व दो जिंदा बैल बरामद।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद कासगंज की गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर गौकश अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन, दो जिंदा बैल और गौकशी करने के उपकरण बरामद किए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान तसलीम पुत्र सलीम कुरैशी निवासी बाजनगर, सुजावलपुर, कोतवाली गंजडुंडवारा जनपद कासगंज के रूप में हुई है। जिले में गौकशी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पटियाली संदीप वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम को 7 मार्च की रात सूचना मिली कि समसपुर के जंगल में कुछ लोग दो जिंदा बैलों को गौकशी के उद्देश्य से ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जंगल में घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू किया।

पुलिस के अनुसार घिरते देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश तसलीम के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर पकड़ा गया। जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में कोतवाली गंजडुंडवारा में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!