Breaking News

कासगंज: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम को रौंदा, छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम को रौंदा, छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद के ढोलना कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार 10 वर्षीय छात्र को कुचल दिया। इस भीषण टक्कर में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सेवर निवासी प्रियांशु बिलराम कस्बे से अपनी साइकिल ठीक कराकर वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह सेवर और रहमतपुर माफी गांव के बीच पहुँचा, तभी काल बनकर आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे की खबर मिलते ही मृतक प्रियांशु के परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ आंचल चौहान भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुँचीं। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और पीड़ित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!