Breaking News

धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा, पुष्प वर्षा से हुआ जोरदार स्वागत।

धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा, पुष्प वर्षा से हुआ जोरदार स्वागत।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा, कासगंज। कस्बे में भगवान विष्णु के छठवें अवतार ब्राह्मण कुलभूषण भगवान परशुराम की शोभायात्रा रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ रेलवे रोड स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर में दिनेश वशिष्ठ, रामेश्वर बोहरे एवं गोरी शंकर शर्मा द्वारा भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन शिवकांत मिश्रा ने किया। इसके उपरांत दुर्गा मंदिर समिति ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुमित द्विवेदी, महामंत्री अमित दीक्षित एवं शोभायात्रा संयोजक आकाश तिवारी ने भगवान की मनमोहक झांकी पर पुष्पमाला अर्पित कर यात्रा को रवाना किया।

शोभायात्रा में शामिल काली मंडल के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया, वहीं बैंड-बाजों की मधुर धुनों के बीच दो दर्जन से अधिक सुंदर झांकियों ने नगरवासियों का मन मोह लिया। यह यात्रा रेलवे रोड से शुरू होकर हनुमानगढ़ी चौराहा, सुदामापुरी रोड, सब्जी मंडी, टीन बाजार, राजाराम चौराहा और सर्राफा बाजार होते हुए पुनः दुर्गा मंदिर पर संपन्न हुई, जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

पूरी यात्रा के दौरान कस्बे का माहौल भक्तिमय बना रहा और जगह-जगह तोरण द्वारों से सजी सड़कों पर श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। भीषण गर्मी को देखते हुए रेलवे रोड पर श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष के प्रतिष्ठान सहित कई स्थानों पर ठंडे शरबत की प्याऊ लगाई गई।

सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली प्रभारी राधेश्याम के नेतृत्व में पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इस गौरवमयी अवसर पर सुरेश चंद्र आर्य, किशन चंद्र तिवारी, पं. राममूर्ति, पं. जनार्दन शर्मा, मंडल अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल, रवि शाक्य, स्कंद महाजन, मयंक भारद्वाज और पंकज मिश्र सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!