Breaking News

सकलडीहा में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, शिनाख्त के प्रयास जारी।

सकलडीहा में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, शिनाख्त के प्रयास जारी।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता

चंदौली, सकलडीहा। सकलडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भोजापुर रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर डाउन लाइन पर रविवार सुबह लगभग आठ बजे एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज न मिलने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घने कोहरे के दौरान युवक रेलवे पटरी के पास शौच कर रहा था, तभी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक के पहनावे को देखकर वह मानसिक रूप से सामान्य प्रतीत हो रहा था।

सूचना मिलते ही सकलडीहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से मात्र 20 रुपये का एक नोट बरामद हुआ, जबकि कोई अन्य कागजात नहीं मिले।

इस संबंध में सकलडीहा कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसके बाद उसे मोर्चरी हाउस में सुरक्षित रखा जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!