Breaking News

पत्नी की नसबंदी रोकने अस्पताल पहुंचा पति, ऑपरेशन थिएटर में मचा हंगामा।

पत्नी की नसबंदी रोकने अस्पताल पहुंचा पति, ऑपरेशन थिएटर में मचा हंगामा।

संवाददाता – शैलेश सिंह

चंदौली। शहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक युवक अपनी पत्नी की नसबंदी रोकने के लिए अस्पताल पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, सकलडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला नसबंदी कराने अस्पताल आई थी।

जैसे ही पति को इस बात की जानकारी मिली, वह तुरंत अस्पताल पहुंच गया और ऑपरेशन थिएटर के बाहर हंगामा करने लगा। उसने पत्नी से नाराज़गी जताते हुए कहा कि “पहले मुझसे पूछे बिना यह ऑपरेशन कैसे हो सकता है?” स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल कर्मियों ने दोनों को समझाने की कोशिश की, मगर पति-पत्नी के बीच कहासुनी बढ़ती ही गई।

आखिरकार अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। काफी देर चली काउंसलिंग के बाद महिला ने फिलहाल नसबंदी न कराने का निर्णय लिया।

घटना के बाद अस्पताल में उपस्थित लोग देर तक इस मामले की चर्चा करते रहे। किसी ने इसे “लाइव ड्रामा” कहा तो किसी ने “नसबंदी नाटक”। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद माहौल सामान्य हो गया और चिकित्सक कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!