Breaking News

महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को दी गई जरूरी जानकारी।

महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को दी गई जरूरी जानकारी।

संवाददाता – अमित कुमार ओझा

चहनिया। क्षेत्र के बाबा कीनाराम इंटर कॉलेज, रामगढ़ में गुरुवार को महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार “संकल्प” अभियान के अंतर्गत यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में मां दुर्गा पाली क्लिनिक, रामगढ़ के डॉक्टर सूर्यकांत कुशवाहा, डॉ. शिवानी मौर्या, डॉ. मिथिलेश शर्मा तथा क्लिनिक संचालक रामकृपाल सिंह ने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाएं यदि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच और सही पोषण पर ध्यान दें, तो कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।

शिविर में छात्राओं को केंद्र और राज्य सरकार की महिला केंद्रित योजनाओं — जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

डॉ. शिवानी मौर्या ने कहा कि “महिलाओं का सशक्त होना तभी संभव है जब वे अपने अधिकारों और स्वास्थ्य दोनों के प्रति जागरूक हों।”

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्थानीय लोगों की भी उपस्थिति रही। अंत में छात्राओं को समाज में जागरूकता फैलाने और योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!