Breaking News

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2025 का हुआ समापन, महापौर ने सम्मानित किए स्वच्छता योद्धा।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2025 का हुआ समापन, महापौर ने सम्मानित किए स्वच्छता योद्धा।

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। नगर निगम प्रांगण में मंगलवार को स्वच्छता ही सेवा (पखवाड़ा) अभियान-2025 का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। यह अभियान गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” की थीम पर संपन्न हुआ।

समापन अवसर पर नगर निगम द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मियों, स्वच्छ सारथी क्लब, एनिमेटर, स्वच्छता टीम, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर, सैनिटरी इंस्पेक्टर, आईटी एक्सपर्ट एवं विभिन्न सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर अर्चना वर्मा ने किया। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर नगर निगम का सहयोग करना चाहिए। वहीं नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने कूड़ा अलग-अलग करने और स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि आगामी समय में स्कूलों और वार्ड स्तर पर संवाद स्थापित कर जनजागरूकता बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।

समारोह का संचालन अपर नगर आयुक्त एस. के. सिंह ने किया। उन्होंने प्लास्टिक ढक्कनों से बनाए गए भारत के नक्शे की सराहना करते हुए नगरवासियों से कूड़े के पुनः उपयोग (रिसाइक्लिंग) की प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर अल्पना श्रीवास्तव, इंदु अजनबी और तराना जमाल को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

17 सितंबर से प्रारंभ हुआ यह महा-सफाई अभियान लगातार 156 घंटे चला और 2 अक्टूबर को सफलता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी वार्डों से पार्षद, सहायक नगर आयुक्त, महाप्रबंधक जल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज मिश्रा सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!