Breaking News

गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: पौधारोपण टीम की पिकअप पलटी, 8 श्रमिक गंभीर रूप से घायल।

गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: पौधारोपण टीम की पिकअप पलटी, 8 श्रमिक गंभीर रूप से घायल।

कुंवरगाँव (बदायूँ)। बुधवार सुबह गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पौधारोपण कार्य में लगे श्रमिकों को ले जा रही एक पिकअप गाड़ी का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में सवार 8 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे की है। एक पिकअप गाड़ी बनकोटा की ओर से बिनावर की तरफ जा रही थी, जिसमें 8 से 10 श्रमिक सवार थे। जैसे ही वाहन पिलर संख्या 182 के पास पहुँचा, अचानक उसका पिछला टायर फट गया। टायर फटने से ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सड़क पर पलट गई।

हादसे में घायल होने वाले श्रमिकों में वजीरगंज थाना क्षेत्र के बाकरपुर निवासी ओमवीर (40), वहटेईया निवासी सनतरपाल (50), भटानी निवासी दीपक (18), टिंकू (25), वीरेश (25), ओमेन्द्र (30), नन्हे (30) और मूसाझाग थाना क्षेत्र के सरवर नंगला निवासी रामगोपाल (45) शामिल हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घटपुरी भेजा। वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल बदायूँ रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, जिन्हें जरूरत पड़ने पर हायर सेंटर भी रेफर किया जा सकता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …