Breaking News

बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: टायर फटने से पलटी डबल डेकर बस, एक की मौत, दर्जनों घायल।

बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: टायर फटने से पलटी डबल डेकर बस, एक की मौत, दर्जनों घायल।

बदायूं। जनपद के थाना मूसाझाग क्षेत्र अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे पर एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस का अचानक टायर फट जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि बस पलटने के कारण लगभग तीन दर्जन से ज्यादा यात्री वाहन के नीचे दब गए, जिससे चीख-पुकार मच गई और एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह डबल डेकर बस फतेहपुर के खागा से सवारियां भरकर गुजरात जा रही थी। जैसे ही बस मूसाझाग थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर पहुँची, अचानक उसका टायर फट गया और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। घटना की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और राहत कार्यों का जायजा लिया।

इस दर्दनाक हादसे में अब तक एक युवक की मौत की पुष्टि हुई है, जिसकी पहचान 24 वर्षीय अनुज पुत्र श्यामलाल, निवासी छिवलहा, जिला फतेहपुर के रूप में हुई है। हालांकि, बस के नीचे दबे लोगों की संख्या को देखते हुए मृतक संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन द्वारा सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्रशासन की प्राथमिकता फिलहाल सभी घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना और मार्ग को सुचारू रूप से बहाल करना है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …