Breaking News

बदायूँ: लापता युवक का पशुशाला में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का सनसनीखेज आरोप।

बदायूँ: लापता युवक का पशुशाला में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का सनसनीखेज आरोप।

बदायूँ। जनपद के उझानी थाना क्षेत्र के गांव नरऊ में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लापता चल रहे 18 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव की ही एक पशुशाला के गेट पर पड़ा मिला। युवक की मौत की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों का भारी हुजूम जमा हो गया। परिजनों ने गांव के ही चार नामजद युवकों पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अमन (18 वर्ष) पुत्र पिंटू का रविवार को गांव के ही कुछ दबंग युवकों के साथ विवाद और मारपीट हुई थी। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद अमन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद से वह संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गया। परिजन पूरी रात उसे तलाशते रहे, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह जब परिवार के लोग पशुशाला में पशुओं को चारा डालने पहुँचे, तो अमन का शव गेट के पास पड़ा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

घटना की सूचना मिलते ही उझानी प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति को संभाला। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी सिटी, सीओ और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश और शिकायत करने से नाराज होकर आरोपियों ने अमन की हत्या की है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव पर चोट के निशानों और मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!