Breaking News

कासगंज में शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही: छुट्टी के बाद 5 घंटे स्कूल के कमरे में बंद रही मासूम, वीडियो वायरल।

कासगंज में शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही: छुट्टी के बाद 5 घंटे स्कूल के कमरे में बंद रही मासूम, वीडियो वायरल।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: जनपद के सहावर विकासखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय खितौली से शिक्षा विभाग को शर्मसार कर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ विद्यालय में छुट्टी होने के बाद तीसरी कक्षा की आठ वर्षीय एक मासूम बच्ची को स्कूल के कमरे में ही बंद कर दिया गया। स्कूल प्रशासन की इस लापरवाही के कारण बच्ची करीब पांच घंटे तक बंद कमरे में दहशत के साये में रोती-बिलखती रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

परिजनों के अनुसार, जब निर्धारित समय के बाद भी बच्ची घर नहीं पहुँची, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि बच्ची स्कूल के एक बंद कमरे में फंसी हुई है और अंदर से रोने की आवाज आ रही है। आनन-फानन में परिजनों ने ग्राम प्रधान को सूचित किया, जिसके बाद संबंधित शिक्षक को बुलाकर कमरे का ताला खुलवाया गया और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्कूल स्टाफ द्वारा कमरों की जांच न करना और बिना यह देखे कि कोई बच्चा अंदर है या नहीं, ताला लगा देना विभाग की बड़ी चूक को दर्शाता है।

इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने सहावर कोतवाली पहुँचकर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ तहरीर दी है और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में इस घटना की चर्चा जोरों पर है और लोग स्कूल प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं।

बाइट – ज्ञान भारती, पीड़ित मासूम बच्ची की मां।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!