Breaking News

शाहजहाँपुर रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान: बिना टिकट यात्रा करने वाले 116 यात्रियों से वसूला गया 83,770 रुपये का जुर्माना।

शाहजहाँपुर रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान: बिना टिकट यात्रा करने वाले 116 यात्रियों से वसूला गया 83,770 रुपये का जुर्माना।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर: मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधन के निर्देशानुसार बुधवार को शाहजहाँपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष ‘किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान’ चलाया गया। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एस.के. ठाकुर की देखरेख और मुख्य टिकट निरीक्षक नरेंद्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई से बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर और विभिन्न ट्रेनों में सघन जांच की गई, जिसके परिणामस्वरूप कुल 116 मामलों में 83,770 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

​अभियान के दौरान 40 बिना टिकट यात्रियों से किराया और जुर्माना मिलाकर 30,715 रुपये, जबकि 75 अनियमित टिकट वाले यात्रियों से 52,775 रुपये की वसूली की गई। इसके अतिरिक्त, स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वाले एक यात्री से भी 100 रुपये का जुर्माना लिया गया। इस सघन जांच का असर यह रहा कि स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री में वृद्धि देखी गई और बिना वैध यात्रा दस्तावेज के घूम रहे लोगों में हड़कंप की स्थिति रही।

​मुख्य टिकट निरीक्षक नरेंद्र कुमार त्यागी ने स्पष्ट किया कि यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने से रोकने और रेलवे नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान कई ट्रेनों, जिनमें 13006, 13308, 14307, 14235, 12470, 15715, 14229, 54349, 03212, 22454, 15076, 13152 एवं 15211 शामिल हैं, की गहन तलाशी ली गई।

​इस दौरान अभियान में टीना राज, हिना कौसर, मनीष उपाध्याय, रोशनी यादव, सुनील मिश्रा, संजीव सोनी, आशुतोष कटियार, अनिल कुमार, अजय प्रताप व आयुष कुमार समेत टीटीई स्टाफ और आरपीएफ व जीआरपी के जवान मौजूद रहे। रेलवे प्रशासन की इस कार्रवाई से उन लोगों में खौफ का माहौल रहा जो बिना वैध दस्तावेज के यात्रा करते हैं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!