Breaking News

उझानी: हिंदुस्तान ओलंपियाड में एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का परचम, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने किया सम्मानित।

 

हिंदुस्तान ओलंपियाड में एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का परचम, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने किया सम्मानित।

उझानी, बदायूं: एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी मेधा का लोहा मनवाते हुए ‘हिंदुस्तान ओलंपियाड’ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस शानदार सफलता के उपलक्ष्य में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को नकद पुरस्कार (चेक) और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सम्मानित होने वाले मेधावी छात्रों में जिज्ञासा वार्ष्णेय, वान्या खान, समृद्वि जैसवाल, अदिति चौहान, मौ0 अबुकर, नक्ष यादव, शैख हादिया, गौरी चौहान, सृजन, आयुष शर्मा, जारा, उदय कुमार, कनिष्का राठौर, अश्विन यादव, सार्थक मिश्रा, ओजस वंसल, समायरा अंसारी, भूमि गिरी, आन्या अदलखा, राधिका माहेश्वरी और अंशिका विश्वास शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने पुरस्कार वितरण के बाद विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का बेहतरीन मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के समर्पित प्रयासों को देते हुए उनके मार्गदर्शन की सराहना की।

छात्रों की इस उपलब्धि पर एपीएस इंटरनेशनल स्कूल परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के चेयरमैन श्री विमल कृष्ण अग्रवाल, निदेशक श्री नीलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य श्री रविंद्र भट्ट और उपप्रधानाचार्या श्रीमती मिनाक्षी शर्मा ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य हमेशा से ही छात्रों को उच्च स्तरीय शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करना रहा है। निदेशक श्री नीलांशु अग्रवाल ने छात्रों के कठिन परिश्रम की प्रशंसा की और इसे विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सुश्री मानसी शर्मा द्वारा किया गया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …