Breaking News

उन्नाव विधायक पंकज गुप्ता की सौगात – श्रीराम मंदिर दर्शन के लिए निशुल्क बस सेवा का शुभारंभ।

उन्नाव विधायक पंकज गुप्ता की सौगात – श्रीराम मंदिर दर्शन के लिए निशुल्क बस सेवा का शुभारंभ।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। जनपद उन्नाव के ग्राम ऐरा भदियार में आज आयोजित जन चौपाल के दौरान उन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता ने क्षेत्र की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही अयोध्या श्रीराम मंदिर के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू की जाएगी।

विधायक ने बताया कि यह बस विशेष रूप से बुजुर्ग माता-पिताओं एवं श्रद्धालु भक्तों को श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या ले जाएगी। साथ ही, यात्रा के दौरान रहने, खाने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की संपूर्ण व्यवस्था विधायक की ओर से सुनिश्चित की जाएगी, ताकि कोई भी भक्त आर्थिक तंगी के कारण भगवान श्रीराम के दर्शन से वंचित न रह जाए।

“यह सेवा समाज की आस्था और भक्ति को सशक्त करने का प्रयास है। रामभक्ति किसी वर्ग या समुदाय की नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है,” – विधायक पंकज गुप्ता ने कहा।

जन चौपाल के बाद ग्रामवासियों ने विधायक के इस निर्णय पर खुशी व्यक्त की और कहा कि यह पहल समाज की सांस्कृतिक और धार्मिक आस्था को और अधिक दृढ़ करेगी। ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सर्वेश लोधी, ग्राम प्रधान संजीत वर्मा और दीपू सिंह भदियार, प्रधान जगदीशपुर के दीपू सिंह, कोटेदार रामचंद्र, प्रधान गंगा प्रसाद (इसूनिया), सुरेश प्रधान, संदीप प्रधान, बेचू लाल प्रधान (बांदा खेड़ा), श्रीराम लोधी भदियार, अवनीश त्रिपाठी (मंडल महामंत्री), राम भरत सिंह रऊ, धनंजय सिंह (बिधनू), सुनील सिंह, राम औतार, कमल राजपूत, राहुल सिंह (बीडीसी), भोला रैदास, श्याम सिंह, दिनेश सिंह, खुन्ना (पूर्व प्रधान), दीनदयाल (बीडीसी), अमित प्रधान सहित अनेक सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

गांव में आयोजित यह जन चौपाल धार्मिक श्रद्धा और जनसंपर्क का प्रतीक बन गया, जहाँ लोगों ने अपने-अपने सुझाव भी विधायक के समक्ष रखे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!