Breaking News

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में उठी व्यापारियों की समस्याएं, एएसपी ने दिए समाधान के निर्देश।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में उठी व्यापारियों की समस्याएं, एएसपी ने दिए समाधान के निर्देश।

मनीष कुमार मौर्य, संवाददाता 

चंदौली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एएसपी ऑपरेशन दिगंबर कुशवाहा और एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी ने की।

बैठक में बड़ी संख्या में जिले के सम्मानित व्यापारी मौजूद रहे, जिन्होंने व्यापार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखा।

एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि पुलिस सुरक्षा से संबंधित सभी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा, और अन्य प्रशासनिक मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बैठक में कहा कि सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं, ताकि अवांछित तत्वों पर निगरानी रखी जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि किसी व्यापारी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए तथा बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।

चंधासी कोयला व्यापारियों ने बैठक में जाम की समस्या उठाई और मांग की कि “नो-एंट्री” नियमों का पालन समय से किया जाए ताकि ट्रांसपोर्टरों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने की मांग की गई जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति न बने।

जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि देश के आर्थिक विकास में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील की कि वे ईमानदारी से व्यापार करें, जिला प्रशासन हर समय उनके साथ खड़ा रहेगा।

बैठक में महिला जिलाध्यक्ष अर्चना देवी, शीला देवी, बाबू खान, महेंद्र गुप्ता, गणेश मद्धेशिया, बबलू सोनी, बाबू जान, घूरे लाल कन्नौजिया, सरदार हरजीत सिंह, विजय केशरी, गायत्री देवी, प्रियंका केशरी, मकबूल आलम, मंजू जायसवाल, अब्दुल कलाम, लक्ष्मीना देवी, आभा श्रीवास्तव, मनीष कुमार मौर्य, मो. ताज सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!