Breaking News

गंजडुंडवारा: इनवर्टर बदलते समय युवक को लगा जोरदार करंट, दर्दनाक मौत से परिवार में मचा कोहराम।

गंजडुंडवारा: इनवर्टर बदलते समय युवक को लगा जोरदार करंट, दर्दनाक मौत से परिवार में मचा कोहराम।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज): गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां घर का इनवर्टर बदलते समय करंट की चपेट में आने से एक 28 वर्षीय युवक की असमय मृत्यु हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है और पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मृतक की पहचान गनेशपुर निवासी अंकित शर्मा (पुत्र सुभाष शर्मा उर्फ पप्पू) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अंकित घर पर खराब इनवर्टर को बदलने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें बिजली का जोरदार झटका लगा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

अंकित अपने परिवार के एकमात्र सहारा थे और पूड़ी-कचौड़ी का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके निधन से पत्नी और उनकी छोटी बेटी अंशी के सिर से पिता का साया उठ गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के स्वजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। इस दुखद हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है और हर कोई शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पहुंच रहा है।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा कोहराम।

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा …

error: Content is protected !!