Breaking News

कासगंज: साइबर सेल की बड़ी सफलता, गुम हुए 70 मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे।

कासगंज: साइबर सेल की बड़ी सफलता, गुम हुए 70 मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी

कासगंज: जनपद की साइबर सेल टीम ने एक सराहनीय कार्य करते हुए विभिन्न स्थानों पर गुम हुए 70 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 24 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से मोबाइल मालिकों के चेहरे पर खुशी लौट आई है।

साइबर सेल की टीम ने इन मोबाइल फोनों की ट्रैकिंग के लिए तकनीकी साधनों का उपयोग किया और कड़ी मशक्कत के बाद इन्हें दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से सकुशल बरामद किया। बरामदगी के पश्चात पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए।

अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर मालिकों ने साइबर सेल की टीम का आभार व्यक्त किया और उनकी कार्यक्षमता की प्रशंसा की। पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल टीम की सक्रियता की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित में तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

बाइट- ओपी सिंह, एसपी, कासगंज।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!