Breaking News

ग्राम जामनी में गंगा का कटान बना विकराल संकट: जामनी और आसपास के गांवों पर मंडराया खतरा, 300 मीटर बांध कटान की चपेट में। 

ग्राम जामनी में गंगा का कटान बना विकराल संकट: जामनी और आसपास के गांवों पर मंडराया खतरा, 300 मीटर बांध कटान की चपेट में। 

ब्यूरो रिपोर्ट 

बदायूं। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जामनी के समीप गंगा का कटान अब विकराल रूप ले चुका है। तेज बहाव के चलते नदी बांध को तेजी से काट रही है और अब तक करीब 300 मीटर क्षेत्र कटान की चपेट में आ चुका है। हालात ऐसे बन रहे हैं कि यह संकट सिर्फ जामनी तक सीमित न रहकर आसपास के कई गांवों के लिए भी आपदा का कारण बन सकता है।

गांवों पर मंडरा रहा खतरा।

स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि यह कटान समय रहते नहीं रोका गया और बांध का कोई हिस्सा टूट गया, तो जामनी, भवानीपुर सहित कई गांव जलमग्न हो जाएंगे। सैकड़ों परिवार बेघर हो सकते हैं और खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती है।

आसपास के गांवों में दहशत का माहौल।

आसपास के गांव गंगा के कटान की सीधी जद में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर दिन नदी का बहाव और कटान दोनों तेज़ हो रहे हैं। लोग दिन-रात इसी डर में जी रहे हैं कि कहीं अचानक बांध का हिस्सा न ध्वस्त हो जाए और चारों ओर तबाही मच जाए।

गंगा का यह कटान अब एक स्थानीय समस्या नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्राकृतिक आपदा का संकेत है। यदि नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में कई किलोमीटर तक के इलाके जलमग्न हो सकते हैं।

किसानों की मेहनत पर संकट।

खेतों में खड़ी मक्का, धान और गन्ने जैसी फसलें सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। किसानों का कहना है कि उनकी साल भर की मेहनत गंगा के बहाव में डूब सकती है। साथ ही मवेशियों और रहने के लिए मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है।

प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। यदि समय रहते कदम न उठाए गए तो आने वाले दिनों में स्थिति काबू से बाहर हो सकती है।

आपदा का बढ़ता साया।

गंगा का कटान अब एक बड़ी प्राकृतिक चुनौती बन चुका है। यह सिर्फ जामनी ही नहीं बल्कि पूरे इलाके को अपनी चपेट में लेने की ओर बढ़ रहा है। यदि प्रशासन ने त्वरित कदम नहीं उठाए, तो आने वाले समय में यह क्षेत्र एक बड़ी त्रासदी का गवाह बन सकता है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!