Breaking News

चंदौली: कई गांवों में तेजी से फैल रहा लम्पी रोग, पशुपालक चिंतित।

चंदौली: कई गांवों में तेजी से फैल रहा लम्पी रोग, पशुपालक चिंतित।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चहनियां (चंदौली)। क्षेत्र के कई गांवों में पशुओं में लम्पी रोग तेजी से फैल रहा है। यह बीमारी पालतू जानवरों में महामारी का रूप लेती जा रही है। कुछ गांवों में इस रोग से पशुओं की मौत भी हो चुकी है, जिससे पशुपालकों में भारी चिंता व्याप्त है।

पिछले दस दिनों में सुरतापुर, रमोली, पथरा, हृदयपुर, प्रभुपुर बैराठ, रईया जैसे गांवों में इस वायरस ने दस्तक दी थी। अब यह बीमारी सरौली, महमदपुर और चकरा गांवों में भी फैल चुकी है। इस रोग से पशुओं के पूरे शरीर पर गांठें निकल आती हैं, बुखार चढ़ जाता है और वे चारा-पानी छोड़ देते हैं। हालत बिगड़ने पर पशु चलने-फिरने में असमर्थ हो जाते हैं और कई बार मौत भी हो जाती है। हाल ही में सरौली गांव निवासी आजाद तथा महमदपुर निवासी प्रवीण के पशुओं की इसी रोग से मृत्यु हो गई।

स्थानीय पशुपालकों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों से बारिश के मौसम में नियमित टीकाकरण न होने और पशु चिकित्सकों की लापरवाही के चलते बीमारियां बढ़ रही हैं। सरौली, महमदपुर और चकरा गांव के दया शंकर यादव, रामलखन यादव, सन्तराज, रमाशंकर, बृजेश, आजाद, जमुना, प्रवीण, दीनानाथ, मुन्ना, दया, प्रमोद और मनोज सहित कई पशुपालकों का आरोप है कि यहां सरकारी डॉक्टर टीकाकरण के लिए नहीं आते। उन्हें निजी इलाज पर निर्भर रहना पड़ रहा है। यही वजह है कि लम्पी रोग तेजी से फैल रहा है और एक-एक गांव में दर्जनों पशु इसकी चपेट में आ रहे हैं।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …