Breaking News

त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में दोस्त बना दुश्मन: प्रेमिका के चक्कर में लोहे की रॉड से दोस्त की हत्या।

त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में दोस्त बना दुश्मन: प्रेमिका के चक्कर में लोहे की रॉड से दोस्त की हत्या।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। जनपद के थाना मदनापुर क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतक के ही जिगरी दोस्त ने प्रेम प्रसंग में बाधा बनने के कारण की थी। पुलिस ने आरोपी को कत्ल में इस्तेमाल किए गए लोहे के पाइप के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मदनापुर के गांव चंद्रपुर में बीते 7 मई को हरिओम नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई दिनेश ने रामनगर निवासी रामवीर के खिलाफ शक जाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने जब गहनता से जांच शुरू की और सर्विलांस व एसओजी की मदद ली, तो शक की सुई गांव के ही अभिषेक पर जाकर टिकी।

कड़ाई से पूछताछ करने पर अभिषेक ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि गांव की ही एक युवती से उसका साल 2024 से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उससे शादी करना चाहता था। शादी के लिए पैसे जुटाने के मकसद से वह चंडीगढ़ कमाने चला गया था, लेकिन इसी बीच उसके दोस्त हरिओम ने उसकी प्रेमिका से नजदीकियां बढ़ा लीं और बातचीत शुरू कर दी। चंडीगढ़ से वापस आने पर जब अभिषेक को इस बात की जानकारी हुई, तो उसने हरिओम को अपनी प्रेमिका से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी, लेकिन हरिओम नहीं माना।

7 मई को अभिषेक ने योजनाबद्ध तरीके से हरिओम को फोन कर यूकेलिप्टस के बाग में मिलने बुलाया। उस दिन बारिश हो रही थी, जिसका फायदा उठाते हुए अभिषेक चादर ओढ़कर पहुंचा और उसी चादर के भीतर लोहे की रॉड छिपा रखी थी। बाग में बातचीत के दौरान जब हरिओम ने प्रेमिका को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, तो अभिषेक ने चादर से रॉड निकालकर उसके सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आला-कत्ल बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!