Breaking News

लखीमपुर खीरी में प्रधानों का शक्ति प्रदर्शन: कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।

लखीमपुर खीरी में प्रधानों का शक्ति प्रदर्शन: कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।

संवाददाता, मोहम्मद कमर 

लखीमपुर खीरी। जनपद में ग्राम प्रधानों ने अपने अधिकारों और कार्यकाल को बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को जोरदार आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित होकर शक्ति प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजकर अपना कार्यकाल विस्तार देने की मांग रखी।

संगठन के जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी और जिला महामंत्री प्रीतम यादव के नेतृत्व में पहुंचे प्रधानों ने तर्क दिया कि वर्तमान में गांवों में विकास कार्य अत्यंत तीव्र गति से चल रहे हैं। उनका कहना है कि पंचायत स्तर पर सड़क निर्माण, नाली, पेयजल, स्वच्छता और प्रधानमंत्री आवास जैसी महत्वपूर्ण जनहित योजनाएं प्रगति पर हैं। यदि वर्तमान कार्यकाल समय पर समाप्त हो जाता है, तो कई अहम योजनाएं अधूरी रह सकती हैं, जिसका सीधा असर ग्रामीण विकास पर पड़ेगा।

पंचायत प्रतिनिधियों ने एकजुट स्वर में कहा कि ग्राम पंचायतें ग्रामीण भारत के विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। गांवों के सर्वांगीण विकास और अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए प्रतिनिधियों को पर्याप्त समय मिलना अनिवार्य है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने पर जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए।

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान प्रधानों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है, तो संगठन भविष्य में व्यापक आंदोलन की रणनीति तैयार करेगा। इस दौरान भारी संख्या में ग्राम प्रधान और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए शासन-प्रशासन तक अपनी बात पहुँचाई।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!