Breaking News

निगोही पुलिस की बड़ी कामयाबी: शातिर चोर गिरफ्तार, तीन चोरियों का खुलासा।

निगोही पुलिस की बड़ी कामयाबी: शातिर चोर गिरफ्तार, तीन चोरियों का खुलासा।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। जनपद की थाना निगोही पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हुई तीन बड़ी चोरियों का राज़ खुल गया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी का माल, नकदी और ताला तोड़ने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना निगोही पुलिस ने रात करीब 12:33 बजे पैतापुर तिराहे के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को दबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान नरेश (43 वर्ष), निवासी ग्राम पतराजपुर, थाना निगोही के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने बीते 7-8 मई की दरम्यानी रात कस्बा निगोही के तीन बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। वह कल रात फिर से किसी नई वारदात की फिराक में इलाके में आया था, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका और हत्थे चढ़ गया।

पुलिस ने आरोपी नरेश की निशानदेही पर उसके पास से चोरी किए गए सोने का ओम, चांदी की पाजेब, बिछुए, अंगूठी और जंजीर जैसे कीमती आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा उसके पास से 11 हजार 500 रुपये की नकदी और ताला तोड़ने के औजार जैसे सूजा, आरी व छुरी भी मिली है। पुलिस ने आरोपी की टीवीएस मोटरसाइकिल (UP-27 AY-4077) को भी अपने कब्जे में ले लिया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने थाना निगोही में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 216, 217 और 218/2026 का सफल अनावरण किया है। इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलशाद खां, उपनिरीक्षक नितिन सोम, कांस्टेबल कुलदीप, मोहित, शुभम और अमीपाल शामिल रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!