Breaking News

शाहजहांपुर में जुआ खेलते चार गिरफ्तार, 3.98 लाख रुपये बरामद।

शाहजहांपुर में जुआ खेलते चार गिरफ्तार, 3.98 लाख रुपये बरामद।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। थाना रोजा पुलिस टीम ने जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 लाख 98 हजार 300 रुपये नकद, ताश के पत्ते एवं अन्य सामान बरामद किया है। साथ ही मौके से 16 मोटरसाइकिलें भी सीज की गईं।

प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राकेश कुमार, उपनिरीक्षक शिवम अग्रवाल, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल नितिन कुमार व विपिन नैन की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्रामसभा मानपुर चचरी जंगल के पास छापेमारी की।

पुलिस ने मौके से दिनेश यादव (40 वर्ष) निवासी मुकरमपुर, मोहम्मद जैन (30 वर्ष) निवासी लोदीपुर, दिनेश मौर्या (46 वर्ष) निवासी मोहल्ला रोशनगंज तथा कल्लू निवासी सिसोरा नासिर थाना उचौलिया जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया।

अभियुक्तों के कब्जे से एक पारदर्शी डिब्बे में 52 ताश के पत्ते, एक पीले प्लास्टिक के कट्टे में 3,11,500 रुपये मालफड़ तथा जामा तलाशी में कुल 86,800 रुपये बरामद हुए। जामा तलाशी में दिनेश यादव से 27,500 रुपये, मोहम्मद जैन से 17,600 रुपये, दिनेश मौर्या से 21,400 रुपये और कल्लू से 20,300 रुपये बरामद किए गए। इस प्रकार कुल बरामदगी 3,98,300 रुपये रही।

पुलिस ने मौके से 16 मोटरसाइकिलें भी बरामद कीं, जिन्हें धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!