Breaking News

बिसौली: होली को लेकर नगर में चला विशेष सफाई अभियान।

होली को लेकर नगर में चला विशेष सफाई अभियान।

आई एम खान 

बिसौली। होली पर्व के मद्देनजर नगर में नगर पालिका परिषद बिसौली के अध्यक्ष अबरार अहमद के निर्देश पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाई नायकों की देखरेख में नगर के विभिन्न वार्डों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराई गई।

शनिवार को रंगोत्सव को लेकर अलग-अलग टोलियां बनाकर सफाई कर्मचारियों को तैनात किया गया, जो मुख्य मार्गों, चौराहों और होलिका दहन स्थलों के आसपास सफाई कार्य में जुटे रहे। सफाई नायकों ने नागरिकों से अपील की कि वे कचरा इधर-उधर न फेंकें और केवल कूड़ेदान का ही प्रयोग करें, जिससे नगर की स्वच्छता बनी रहे।

सफाई अभियान में सफाई नायक राजेश बाबू, पवन, सुमित, हृदेश, गौरव, अरुण, आकाश, सनी, शिवम, विपिन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। पालिका प्रशासन ने होली के दौरान भी स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!