Breaking News

शाहजहांपुर: कमिश्नर की अध्यक्षता में लाट साहब जुलूस को लेकर बैठक, अधिकारियों ने किया रूट मार्च।

कमिश्नर की अध्यक्षता में लाट साहब जुलूस को लेकर बैठक, अधिकारियों ने किया रूट मार्च।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। आगामी होली पर्व पर निकलने वाले बड़े लाट व छोटे लाट साहब के जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी (बरेली मंडल) की अध्यक्षता में कानून एवं शांति व्यवस्था समिति की बैठक रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित की गई।

बैठक में अजय कुमार साहनी (आईजी, बरेली परिक्षेत्र), धर्मेन्द्र प्रताप सिंह (जिलाधिकारी), राजेश द्विवेदी (पुलिस अधीक्षक), डॉ. विपिन कुमार मिश्र (नगर आयुक्त), दीक्षा भंवरे (एसपीआरए), देवेंद्र कुमार (एसपी सिटी), रजनीश कुमार मिश्र (एडीएम प्रशासन), अरविंद कुमार (एडीएम वित्त एवं राजस्व) सहित अन्य संबंधित अधिकारी, जुलूस आयोजक एवं संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक में होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने तथा संभावित चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

मंडलायुक्त ने कहा कि बैठक में उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा तथा सभी लोग आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। डीआईजी ने स्पष्ट कहा कि जुलूस में तोड़फोड़ करने या अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। ईंट-पत्थर फेंकने वाले खुराफातियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर जिला बदर की कार्रवाई भी की जाएगी। जुलूस मार्गों का ड्रोन से निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक में दर्ज समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा और सभी नागरिकों के सहयोग से होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

बैठक के उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों ने केरूगंज से जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर बैरिकेडिंग, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा कोहराम।

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा …

error: Content is protected !!