Breaking News

वजीरगंज में धूमधाम से मनाया गया पूर्व मंत्री डीपी यादव का जन्मदिन, विकलांग आश्रम में जुटे सैकड़ों समर्थक।

वजीरगंज में धूमधाम से मनाया गया पूर्व मंत्री डीपी यादव का जन्मदिन, विकलांग आश्रम में जुटे सैकड़ों समर्थक।

वजीरगंज, बदायूं। नगर पंचायत वजीरगंज स्थित विकलांग आश्रम में शनिवार को पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद डीपी यादव का जन्मदिन बेहद उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। विकलांग आश्रम और ओम बगलामुखी जन सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री डीपी यादव के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं आश्रम अध्यक्ष उनीश पाल सिंह ने डीपी यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके राजनीतिक और सामाजिक जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन के दौरान जनहित के तमाम ऐसे कार्य किए हैं, जिन्हें क्षेत्र की जनता आज भी भूली नहीं है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं और उनके पदचिन्हों पर चलते हुए समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुनीरा सिंह गौर, आकाश शाक्य, चंचल यादव, आकाश कुमार, विनोद कुमार भारती, मुकेश कुमार, रमेश चंद्रपाल और दीपक सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पूर्व मंत्री के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार रुपये बरामद।

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार …