Breaking News

कासगंज में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और पथराव में तीन घायल; पुलिस ने संभाली स्थिति।

कासगंज में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और पथराव में तीन घायल; पुलिस ने संभाली स्थिति।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद के अमांपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आनंदपुर में दो पक्षों के बीच उपजा विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ, जिसमें कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। जाटव समाज के लोगों ने दूसरे पक्ष पर अचानक हमला करने और पथराव का गंभीर आरोप लगाया है।

घटना के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से यह अफवाह भी फैली कि आनंदपुर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित गांव सामंती नगला में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किसी अराजक तत्व ने कुछ आपत्तिजनक फेंक दिया है। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओपी सिंह ने तत्काल भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच के दौरान प्रतिमा पूरी तरह सुरक्षित पाई गई, जिस पर केवल धूल-मिट्टी जमी हुई थी। प्रशासन ने तुरंत इसे साफ करवाकर किसी भी तरह के तनाव को फैलने से रोक लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तीनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया।

एसपी कासगंज ओपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अमांपुर के आनंदपुर गांव में मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी और दोनों पक्षों को शांत कराया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही, प्रतिमा को लेकर फैली अफवाह की जांच डीएम और एसपी ने खुद मौके पर जाकर की, जहां प्रतिमा सुरक्षित मिली। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना अमांपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। वर्तमान में क्षेत्र में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है और स्थिति सामान्य है।

बाइट- ओपी सिंह, एसपी, कासगंज।

Spread the love

Check Also

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार रुपये बरामद।

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार …