Breaking News

बिसौली में स्व. डॉ. अजय अग्रवाल की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, जरूरतमंदों को बांटी गई साइकिलें और सिलाई मशीनें।

बिसौली में स्व. डॉ. अजय अग्रवाल की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, जरूरतमंदों को बांटी गई साइकिलें और सिलाई मशीनें।

आई एम खान 

बिसौली। नगर के वृंदा कोल्ड स्टोरेज परिसर में स्व. डॉ. अजय अग्रवाल (बगिया वालों) की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित गणमान्य नागरिकों और परिजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पुण्यतिथि के इस पवित्र अवसर पर समाजसेवा के क्षेत्र में अनूठी पहल करते हुए जरूरतमंद छात्राओं को साइकिलें तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीनें वितरित की गईं।

देवशयनी एकादशी के पावन पर्व पर आयोजित इस सेवा कार्य के तहत जरूरतमंद 14 मेधावी छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए साइकिलें प्रदान की गईं, ताकि उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा मिल सके। इसके साथ ही, 14 जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सिलाई मशीनें भेंट की गईं। यह पूरा आयोजन केशव अग्रवाल द्वारा अपने दिवंगत पिता स्व. डॉ. अजय अग्रवाल की स्मृति में हर वर्ष की भांति इस बार भी बड़े पैमाने पर किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब और पिछड़े परिवारों की बेटियों को शिक्षा और महिलाओं को स्वावलंबन की ओर अग्रसर करना है।

 

इस अवसर पर ममता रानी, केशव अग्रवाल, डॉ. विभूति अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, सुमित मिश्रा, प्रणय अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, जतिन अग्रवाल, विष्णु कांत अग्रवाल, कृष्ण कांत अग्रवाल, विपिन कांत अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, शोभित अग्रवाल और रचित अग्रवाल सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य समाजसेवी, प्रबुद्ध नागरिक और बड़ी संख्या में लाभार्थी परिवार उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार रुपये बरामद।

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार …