Breaking News

फर्रुखाबाद: जमीनी विवाद में पुलिस पर पिटाई के आरोप, युवक संग मारपीट का वीडियो वायरल।

जमीनी विवाद में पुलिस पर पिटाई के आरोप, युवक संग मारपीट का वीडियो वायरल।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज क्षेत्र के गांधी नगर भटपुरा में जमीनी विवाद के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं। विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों के सामने एक युवक के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं।

बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया है।

ग्रामीण महिलाओं ने भी पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया और आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके साथ भी अभद्रता की गई। एक महिला ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी ने उसे लात मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

फिलहाल इस पूरे प्रकरण में पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

वायरल वीडियो 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …