Breaking News

बिसौली: डी पॉल स्कूल में नन्हे छात्रों का दीक्षांत समारोह, “सपनों की उड़ान” में झलकी प्रतिभा।

डी पॉल स्कूल में नन्हे छात्रों का दीक्षांत समारोह, “सपनों की उड़ान” में झलकी प्रतिभा।

आई एम खान

बिसौली। डी पॉल स्कूल, बिसौली में यूकेजी कक्षा के विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह “सपनों की उड़ान” हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा 1, 2 एवं 3 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना गीत से हुआ। कक्षा 1 की छात्रा अनिका मिश्रा ने मंच से सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

समारोह का मुख्य आकर्षण यूकेजी के विद्यार्थियों का दीक्षांत रहा, जिसमें बच्चों ने ग्रेजुएशन गाउन और टोपी पहनकर मंच पर सम्मान प्राप्त किया। इस दौरान अभिभावकों द्वारा प्रस्तुत सरप्राइज प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन वीसी उपस्थित रहे। उन्होंने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जन नहीं, बल्कि गुणवत्तापरक शिक्षा प्राप्त करना होना चाहिए।

कार्यक्रम का समापन यूकेजी के छात्र लक्षित चौधरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। समारोह में अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति ने आयोजन को सफल बनाया।

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …