Breaking News

दहगवां में भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह का किसानों ने किया भव्य स्वागत।

दहगवां में भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह का किसानों ने किया भव्य स्वागत।

सहसवान, (बदायूं)। दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को जनपद बदायूं के दहगवां में भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने की, जबकि संचालन संभल जिला अध्यक्ष मिथलेश शास्त्री द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अमित शर्मा, जिला संगठन महामंत्री, बदायूं ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों के हित में हमारी लगातार मांगों को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सुना गया है। मुख्यमंत्री जी ने राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के माध्यम से किसानों की मांग स्वीकार करते हुए गन्ने का समर्थन मूल्य 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 400 रुपये प्रति क्विंटल करने का निर्णय लिया है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जनपद बदायूं में घूम रहे आवारा गोवंशों को गौशालाओं में भिजवाया जाए, ताकि किसानों की फसलों को नुकसान न पहुंचे। साथ ही उन्होंने आलू किसानों के लिए 2000 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय किए जाने की भी मांग सरकार से की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और भाकियू महाशक्ति के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती और किसान हितों की रक्षा का संकल्प लिया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!