Breaking News

चकिया में ज्वैलर्स की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

 

चकिया में ज्वैलर्स की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। नगर पंचायत चकिया के वार्ड नंबर 11 शास्त्री नगर, झंडा गली चौक रोड स्थित न्यू देव ज्वैलर्स में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दुकान में रखा फर्नीचर, गद्दे, अलमारी और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के दौरान दुकान के शटर में करंट उतरने की भी सूचना मिली, जिसके चलते आग बुझाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली सप्लाई बंद करने के बाद ही राहत कार्य शुरू हो सका।

घटना की जानकारी तब हुई जब आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा। उन्होंने तत्काल दुकान मालिक विजय सेठ को सूचना दी और खुद भी आग बुझाने में जुट गए। बाद में सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

लोगों का कहना है कि दमकल विभाग की टीम देर से पहुंची और गाड़ी छोटी होने के कारण पानी की सप्लाई सीमित थी, जिससे आग नियंत्रण में लाने में देरी हुई। इस पर स्थानीय नागरिकों ने नाराजगी भी जताई।

दुकान स्वामी विजय सेठ ने बताया कि शुक्रवार रात दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। शनिवार सुबह जब सूचना मिली तो पहुंचने पर देखा कि दुकान पूरी तरह से धधक रही थी। आग में लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!