Breaking News

चंदौली के डॉ. अभिमन्यु पांडेय को लंदन की संसद में अंतरराष्ट्रीय सम्मान।

चंदौली के डॉ. अभिमन्यु पांडेय को लंदन की संसद में अंतरराष्ट्रीय सम्मान।

चंदौली। जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के अलीनगर आलूमिल निवासी डॉ. अभिमन्यु पांडेय को हाउस ऑफ़ पार्लियामेंट (ब्रिटिश संसद) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय होलिस्टिक कॉन्फ्रेंस में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में दुनिया भर से चयनित लगभग 150 विशेषज्ञों के बीच उन्हें अपने विचार रखने का अवसर मिला।

सम्मेलन के दौरान डॉ. पांडेय ने होम्योपैथिक चिकित्सा के माध्यम से जटिल रोगों के उपचार पर अपने अनुभव साझा किए। साथ ही भारत में होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे तेजी से विकास पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर ब्रिटिश सांसद लॉर्ड कृष्ण रावल एवं शिवानी राजा द्वारा ऑटो-इम्यून डिजीज पर उनके रिसर्च आधारित केस प्रेजेंटेशन के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

डॉ. अभिमन्यु पांडेय को इससे पूर्व भी भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के राज्यपालों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने शुभचिंतकों और उन मरीजों को दिया, जो उनके उपचार से स्वस्थ होकर संतुष्ट हुए।

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान भी उनके योगदान की सराहना की गई थी। इस उपलब्धि की खबर मिलते ही चंदौली जनपद में उनके परिचितों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!